ब्रह्मांड का वह स्थान जहां समय ठहर जाता है, क्यों कहा जाता है इसे चक्रतीर्थ?

by | Nov 20, 2024 | Dharm | 4 comments

धार्मिक स्थल किसी भी धर्म के श्रद्धालुओं के लिए बहोत खास स्थान होते है., जहां वे अपनी आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं. कई धार्मिक स्थलों की अपनी ही अलग ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान होती है.

हमारे भारत में तो धर्म और संस्कृति का गहरा संबंध है. धार्मिक स्थल न केवल पूजा-पाठ और वैदिक कर्मकांडों के लिए होते हैं, बल्कि धार्मिक स्थल सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र के रूप में काम करते हैं. आज हम ऐसे ही एक स्थान के बारे में बताने जा रहे जहां के बारे में वाराह पुराण में वर्णित है, कि इस स्थान के दर्शन के बिना चारों तीर्थों का दर्शन पूरा नहीं होता है।

धर्म, इतिहास और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

नैमिषारण्य, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित एक प्राचीन और पवित्र तीर्थ स्थल है. जिसका धार्मिक मान्यताओं में बहुत महत्व है. नैमिषारण्य का उल्लेख वेदों, उपनिषदों और पुराणों में हुआ है. नैमिषारण्य में एक विशेष स्थान है जिसे चक्रतीर्थ के नाम से जाना जाता है. पुराणों के अनुसार चक्रतीर्थ को संतों की तपोभूमि भी कहा जाता है. चक्रतीर्थ का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बहुत अधिक है, और यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा-अर्चना का केंद्र है. चारों तीर्थों की यात्रा यहां के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है.

सतयुग से कलियुग तक देवताओं और ऋषियों की पसंदीदा भूमि

नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ वह स्थान है, जहाँ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत के युद्ध बाद साधु और संत कलियुग की शुरुआत को लेकर काफी परेशान थे. जिसके चलते उन्होंने ब्रह्मा जी से ऐसे स्थान की खोज करने के लिए कहा जिसके ऊपर कलयुग का कोई प्रभाव ना पड़े. ब्रम्हा जी ने साधु-संतों की परेशानी का निवारण करने के लिए एक पवित्र चक्र निकाला और उसे पृथ्वी की तरफ घुमाते हुए यह कहा कि जिस स्थान पर भी ये चक्र जाकर रुकेगा, उस स्थान पर कलियुग का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. पौराणिक कथाओं में ये वर्णित है, कि ब्रह्मा जी का वह चक्र नैमिष वन में आकर रुका जो आज के समय में उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित है. कथाओं में वर्णन तो इस बात का भी है, कि उस चक्र का प्रभाव इतना तेज था, कि जिसके कारण पृथ्वी में छेद हो गया. जिसके बाद उस स्थान पर एक पानी का विशाल कुंड बन गया. मान्यताओं के अनुसार जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से इस कुंड में स्नान करने इसकी परिक्रमा करता है, उसके सभी पापों का नाश हो जाता है. इसके अतिरिक्त, नैमिषारण्य का संबंध ‘नैमिष यज्ञ’ से भी जुड़ा है, जिसे विश्व के कल्याण के लिए किया गया था।

तप और ध्यान की पवित्र भूमि

पौराणिक कथाओं के अनुसार नैमिषारण्य में एक पुरानी कथा प्रचलित है, जिसमें बताया जाता है, कि जब भगवान श्रीराम को अपनी पत्नी सीता से अलग हुए थे, तब वो नैमिषारण्य में ध्यानलीन हो गए थे। इसी कारण इस स्थान को विशेष धार्मिक रूप से जाना जाता है. नैमिषारण्य और चक्रतीर्थ को धार्मिक कथा के अनुसार जब देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध हुआ था, तब भगवान विष्णु ने यहां पर अपने सुदर्शन चक्र से राक्षसों का संहार किया था। इसके बाद, इस स्थान का नाम चक्रतीर्थ पड़ा, और यह स्थल विशेष रूप से भगवान विष्णु के चक्र से जुड़ा हुआ माना गया.

चक्रतीर्थ में स्नान मात्र से होता पापों का नाश

नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ के बारे में माना जाता है, कि यहां स्नान करने और विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. यहां पर स्थित एक जल कुंड है, जहाँ श्रद्धालु स्नान करते हैं. यह कुंड चमत्कारी माना जाता है और कहा जाता है, कि इसमें स्नान करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त होती है.

चक्रतीर्थ में पूजा और अनुष्ठान से मिलेगी सुख-शांति

चक्रतीर्थ पर श्रद्धालु विशेष रूप से तर्पण, यज्ञ, और पूजा-अर्चना करते हैं। विशेषत: पवित्र दिन जैसे- अमावस्या, शरद पूर्णिमा, माघ मास की स्नान और शिवरात्रि पर यहां बहुत बड़ी संख्या में भक्त आते हैं. चक्रतीर्थ में पूजा करते समय श्रद्धालु भगवान विष्णु से अपने जीवन की समस्याओं का समाधान और सुख-शांति की कामना करते हैं.

संतों की तपोभूमि जहां पूजा-साधना से होता उद्धार  

नैमिषारण्य को हिन्दू धर्म में अत्यधिक पवित्र माना जाता है. यह स्थल एक प्राचीन तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, जहां सैकड़ों ऋषि-मुनि ध्यान और साधना किया करते थे. यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र नदी के किनारे स्नान करने और भगवान शिव, विष्णु, और अन्य देवताओं के मंदिरों में पूजा करने के लिए आते हैं.

लंदन में सीएम ममता के भाषण में हंगामा क्यों?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। क्या राज्य सरकार पर...

क्या बंगाल में फिर होगा राम के नाम पर रण?

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में इस बार माहौल कैसा रहेगा? क्या राम भक्तों पर फिर हमले होंगे, या ममता सरकार नरमी दिखाएगी? बीजेपी ने 2000 जुलूस निकालने का ऐलान किया है। जानिए पूरी खबर इस वीडियो...

जब पत्नियां बनीं कातिल, प्रेमी बने जल्लाद

भारत में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन जब इस रिश्ते में प्यार की जगह धोखा, लालच और साजिश आ जाए, तो अंजाम बहुत भयानक हो सकता है। मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके...

29-30 मार्च 2025: ग्रहों का दुर्लभ संयोग! सावधानी और उपाय जानिए यहाँ

कई ज्योतिषाचार्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर 29 और 30 मार्च के लिए एक चेतावनी देई जा रही है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए. 29 और 30 मार्च- ये दो दिन आपके जीवन में एक बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि...

चुटकियों में सुधारें अपना खराब डाइजेशन !

इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम अपना ध्यान रखना भूल सा गए हैं. हर दूसरा इंसान आज पेट की समस्या से परेशान है. कुछ लोग अपनी पढ़ाई की वजह से बाहर रह रहे हैं तो कुछ अपनी नौकरी की वजह से घर से दूर रहने पर मजबूर हैं. इन सबका असर पूरी तरह से हमारी लाइफस्टाइल पर पड़ता है. लोगों...

ठंड में हार्ट अटैक से बचाएगी ये खट्टी-मीठी चीज !

ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और बढ़ता हुआ प्रदूषण के साथ मिलकर हमारी धड़कनों को खत्म करने का प्रयास कर रहा है. ऐसे में जो लोग हार्ट के मरीज हैं, उनके लिए इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है. सिर्फ हार्ट के मरीज ही नहीं बल्कि हर किसी को ध्यान देने की...

फाइनली, मिल गई कैंसर की वैक्सीन !

अब दुनियाभर के कैंसर के मरीजों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल, रूस से दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए गुडनेस निकलकर सामने आई है। रूस ने कैंसर वैक्सीन बनाने का दावा किया है। रूस ने कहा कि जनवरी 2025 से रूस के कैंसर मरीजों को यह वैक्सीन मुफ्त में लगनी शुरू हो जाएगी।...

आंखें कमजोर हैं तो बस ये काम कर लीजिए !

अगर आपकी आंखें भी कमज़ोर है, काम करते हुए पानी आ जाता है या फिर धुंधला दिखाई देता है, तो आपको इनका ख़ास ख़्याल रखना जरूरी है।आज के दौर में गैजेट्स के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर गहरा असर देखने को मिलता है। दिनभर में 10 से 12 घंटे स्क्रीन के सामने बिताने से...

किन योगासनों के अभ्यास से सर्दी- जुकाम में मिलेगी राहत, जानें यहां !

सर्दियों का आगाज हो चुका है, पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. मौसम के बदलते ही और ठंड की शुरुआत होते ही सबसे ज्यादा असर हमारे जीवनचर्या पर पड़ता है, जिससे हमारे शरीर पर उसका सीधा असर पड़ता है. ठंडे मौसम की शुरुआत होते ही सर्दी- जुखाम होना लाजमी है. अब ऐसे में सवाल...

अब मोम की तरह पिघलेगा नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल !

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी का असर कहीं ना कहीं हमारी हेल्थी लाइफस्टाइल पर देखने को मिलता है। खाने की शायद ही कोई ऐसी चीज बची होगी जो हमें पूरी तरह से शुद्ध मिल रही हो। खाने में तेल, मैदा, शुगर और बाहर की चीजें इतनी ज्यादा शामिल हो गई हैं, कि खाना फायदा कम अब नुकसान...

दिमाग के लिए बेस्ट टॉनिक !

सोचिए ज़रा, जिस तरह हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है जो हमें भोजन से मिलती है, उसी तरह हमारे दिमाग को भी काम करने के लिए ऊर्जा की ज़रूरत होती है, लेकिन क्या आप वो अपने दिमाग को दे पाते हैं? दरअसल, हम सभी अपने शारीरिक स्वास्थ्य का जितना ख्याल रखते...

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मिलेगी सफलता की चाबी, जानें लाभ और महत्व !

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ब्रह्म मुहूर्त का समय बहुत मह्तवपूर्ण माना जाता है.ब्रह्म मुहूर्त का समय सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का होता है, जो लगभग 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है.इस समय वातावरण में शांति और ताजगी होती है.ब्रह्म मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ और...

इस इलाज से होगा HIV AIDS का खात्मा!

विश्वभर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व AIDS दिवस मनाया जाता है। हर साल एक थीम के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस बार की थीम है- टेक द राइट पाथ: माय हेल्थ, माय राइट यानि सही मार्ग अपनाएं: मेरी सेहत मेरा अधिकार। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार जब किसी को AIDS...

दिल्ली में दस्तक, मौत को सीधी छूती बीमारी !

देश में कोविड-19 के बाद अब जापानी इंसेफेलाइटिस का कहर शुरू हो गया है। इंसेफेलाइटिस, एक जापानी बीमारी है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है। डेंगू बुखार की तरह यह बिमारी भी मुख्य रूप से मच्छर के काटने से फैलती है. बर्ड फ्लू की तरह ही यह बीमारी भी इंसानों में जानवरों से...

शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का एक ही स्त्रोत ‘योग’

योग एक ऐसी परंपरा है, जो आज देश ही नहीं विदेशों तक फैल गई है।योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बनाए रखने का एक अद्भुत तरीका है।योग का अर्थ है,जोड़ना। हमारे शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ना।प्रतिदिन योग का अभ्यास करने से व्यक्ति ना केवल शरीर से मजबूत रहता है,...

खीरे का पानी है आपके शरीर के लिए कितना लाभदायक आइए जानते हैं इसके फायदे

ज्यादातर लोग मोटापे या फिर वजन बढ़ते की समस्या से परेशान हैं बिजी लाइफस्टाइल और खाने पीने की खराब आदतों की वजह से. लोग बेली फैट बर्न करने का दावा करने वाले कई महंगी दवाओं या उपकरणों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए। उनमें से ज्यादातर दावे हालाकि...

लंदन में सीएम ममता के भाषण में हंगामा क्यों?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। क्या राज्य सरकार पर...

क्या बंगाल में फिर होगा राम के नाम पर रण?

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में इस बार माहौल कैसा रहेगा? क्या राम भक्तों पर फिर हमले होंगे, या ममता सरकार नरमी दिखाएगी? बीजेपी ने 2000 जुलूस निकालने का ऐलान किया है। जानिए पूरी खबर इस वीडियो...

जब पत्नियां बनीं कातिल, प्रेमी बने जल्लाद

भारत में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन जब इस रिश्ते में प्यार की जगह धोखा, लालच और साजिश आ जाए, तो अंजाम बहुत भयानक हो सकता है। मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके...

29-30 मार्च 2025: ग्रहों का दुर्लभ संयोग! सावधानी और उपाय जानिए यहाँ

कई ज्योतिषाचार्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर 29 और 30 मार्च के लिए एक चेतावनी देई जा रही है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए. 29 और 30 मार्च- ये दो दिन आपके जीवन में एक बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि...