जग में एक जगह ऐसी जहां कृष्ण से पहले होता राधा का नाम!

by | Nov 19, 2024 | Dharm | 3 comments

कृष्ण और राधा ये दो नाम ऐसे हैं जो मन-मस्तिष्क को पवित्र कर देते हैं, इस नाम की महिमा किसी अमृत से कम नहीं है. वैसे तो ये दोनों नाम पूरे ब्रह्मांड में एक साथ लिए जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक जिला ऐसा भी है जहां राधा नाम कृष्ण नाम से पहले आता है।

ये एक ऐसा स्थान है जहां के कण-कण में भगवान श्री कृष्ण का वास है लेकिन फिर भी जब यहां सुबह होती है तो वो राधा नाम से होती है यहां रात भी राधा के नाम से ही होती है. कभी-कभी तो ये नगरी असमंजस पैदा कर देती है कि इसे धर्म की नगरी कहें या फिर प्रेम की नगरी।

इस नगरी में धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं का एक ऐसा संयोग है जिसकी प्रामाणिकता को मिथक कहना असंभव है। देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 187 कि.मी. दूरी पर बसा ये पवित्र और आलौकिक स्थान जिसके वातावरण में भी राधा नाम की गूंज सुनाई देती हो.

जी हां हम बात करने जा रहे है, मथुरा की. यमुना के तट पर बसी एक ऐसी नगरी जिसकी ख्याति हजारों साल पुरानी है. जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्व है.

धार्मिक रूप से प्रसिद्ध मथुरा नगरी:

भारतवर्ष के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से मथुरा जो श्री कृष्ण की जन्मस्थली के नाम से प्रसिद्ध है. जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जाते हैं. भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ये धरती संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम है.

मथुरा के त्योहार, ऐतिहासिक मंदिरों की सुंदरता, श्री कृष्ण की लीलाएं और यमुना का शांत किनारा पर्यटकों का मन मोह लेता है. मथुरा में कुछ ऐसे स्थान भी है, जिनकी ख्याति देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली है.

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से व्याधियां छूमंतर:

सबसे पहले हम बात करेंगे बांके बिहारी मंदिर की. इस मंदिर में स्थित भगवान श्री कृष्ण की आलौकिक मूर्ति श्री कृष्ण के बाल रूप को दर्शाति है. मान्यताओं है, कि जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में श्री कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करने आता है. भगवान कृष्ण उसके सारे कष्ट हर लेते हैं. मान्यता तो ये भी है, कि जो भी श्रद्धालु श्री कृष्ण की आंखों में एकटक निहार लेते हैं, श्री कृष्ण उनके साथ चल देते हैं. इसी कारण मंदिर के पुजारी प्रत्येक क्षण मूर्ति के सामने लगे पर्दे को लगाते और हटाते रहते हैं.

द्वारिकाधीश मंदिर में दिखती है भारत की कला:

द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर है. जहां की शिल्पकला और चित्रकारी पर्यटकों का मन मोह लेती है. जहां जाकर लगता है, कि स्वंय श्री कृष्ण वहां आज भी वास करते हैं. यह मंदिर भी भगवान श्री कृष्ण के साक्षात् स्वरूप को दर्शाता है. द्वारिकाधीश मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियों की सुंदरता चित्रकला का एक अद्भुत नमुना है. इस मंदिर में प्रत्येक दिन श्रद्धालु हजारों की तादात में दर्शन के लिए उमड़ते हैं.

श्री कृष्ण जन्मभूमि मोह लेती है मन:

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था. कहा जाता है, कि यहां श्री कृष्ण के मामा कंस के द्वारा बनवाया गया पत्थर का कारावास आज भी मौजूद है. जिसे देखने के लिए हर साल दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि मंदिर में आज भी वो छोटा सा हिस्सा मौजूद है जहां श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था. जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है. यहां श्री कृष्ण जी की सफेद रंग बहुत सुंदर मूर्ति है, जिसे देखकर ऐसा लगता है की श्री कृष्ण जी यहां साक्षात् रूप में अपने भक्तों को देख रहे हैं.

प्रेम मंदिर शांति का दूसरा उदाहरण:

भगवान श्री कृष्ण और श्री राधारानी के अटूट प्रेम को समर्पित यह मंदिर अद्भुत सौंदर्य का एक नमूना है. मथुरा दर्शन के लिए आए श्रद्धालु सबसे पहले अपनी हाजिरी प्रेम मंदिर में ही लगाते हैं. प्रेम मंदिर में संध्या के समय होने वाले लाइटिंग शो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. प्रेम मंदिर के आंतरिक हिस्से में श्री राधा-कृष्ण और श्री राम के साथ माता सीता जी की मूर्तियां हैं. इस प्रेम मंदिर में श्री कृष्ण द्वारा की गई सारी लीलाओं को चित्र और कृतियों द्वारा बखुबी उकेरा गया है।

निधि वन जो कारए साक्षात राधा-कृष्ण के दर्शन:

जब हम आपको मथुरा का दर्शन करा ही रहे हैं तो उस स्थान के बारे में भी जरूर बताएंगे जहां भी श्री राधारानी और श्री कृष्ण के दर्शन होते हैं. निधिवन पवित्र स्थान होने के साथ-साथ एक रहस्यमयी धार्मिक स्थल भी है. मान्यताओं के अनुसार निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण और श्री राधा आज भी आधी रात के समय रास-लीलाएं खेलते हैं. फिर उसके बाद निधिवन के परिसर में बने हुए रंग महल में रात्रि विश्राम करते हैं. कहा जाता है, कि रंग महल में आज भी प्रसाद के रूप में श्री कृष्ण और श्री राधा के लिए माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है. साथ ही साथ सोने के लिए बिस्तर तैयार किया जाता है. जो सुबह होने पर ऐसा लगता है कि मानो रात्री में कोई उसपर विश्राम करके और प्रसाद ग्रहण करके गया हो. निधिवन लगभग ढाई एकड़ के क्षेत्र में फैले है. इस वन में पेड़ों की डालियां ऐसी प्रतीत होती हैं कि, मानो यही पेड़ रोज़ रात में गोपियों का रूप धारण करते हों और श्री कृष्ण के साथ मिलकर रास-लीला रचाते हों.

लंदन में सीएम ममता के भाषण में हंगामा क्यों?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। क्या राज्य सरकार पर...

क्या बंगाल में फिर होगा राम के नाम पर रण?

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में इस बार माहौल कैसा रहेगा? क्या राम भक्तों पर फिर हमले होंगे, या ममता सरकार नरमी दिखाएगी? बीजेपी ने 2000 जुलूस निकालने का ऐलान किया है। जानिए पूरी खबर इस वीडियो...

जब पत्नियां बनीं कातिल, प्रेमी बने जल्लाद

भारत में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन जब इस रिश्ते में प्यार की जगह धोखा, लालच और साजिश आ जाए, तो अंजाम बहुत भयानक हो सकता है। मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके...

29-30 मार्च 2025: ग्रहों का दुर्लभ संयोग! सावधानी और उपाय जानिए यहाँ

कई ज्योतिषाचार्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर 29 और 30 मार्च के लिए एक चेतावनी देई जा रही है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए. 29 और 30 मार्च- ये दो दिन आपके जीवन में एक बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि...

चुटकियों में सुधारें अपना खराब डाइजेशन !

इस भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम अपना ध्यान रखना भूल सा गए हैं. हर दूसरा इंसान आज पेट की समस्या से परेशान है. कुछ लोग अपनी पढ़ाई की वजह से बाहर रह रहे हैं तो कुछ अपनी नौकरी की वजह से घर से दूर रहने पर मजबूर हैं. इन सबका असर पूरी तरह से हमारी लाइफस्टाइल पर पड़ता है. लोगों...

ठंड में हार्ट अटैक से बचाएगी ये खट्टी-मीठी चीज !

ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और बढ़ता हुआ प्रदूषण के साथ मिलकर हमारी धड़कनों को खत्म करने का प्रयास कर रहा है. ऐसे में जो लोग हार्ट के मरीज हैं, उनके लिए इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत है. सिर्फ हार्ट के मरीज ही नहीं बल्कि हर किसी को ध्यान देने की...

फाइनली, मिल गई कैंसर की वैक्सीन !

अब दुनियाभर के कैंसर के मरीजों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल, रूस से दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए गुडनेस निकलकर सामने आई है। रूस ने कैंसर वैक्सीन बनाने का दावा किया है। रूस ने कहा कि जनवरी 2025 से रूस के कैंसर मरीजों को यह वैक्सीन मुफ्त में लगनी शुरू हो जाएगी।...

आंखें कमजोर हैं तो बस ये काम कर लीजिए !

अगर आपकी आंखें भी कमज़ोर है, काम करते हुए पानी आ जाता है या फिर धुंधला दिखाई देता है, तो आपको इनका ख़ास ख़्याल रखना जरूरी है।आज के दौर में गैजेट्स के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर गहरा असर देखने को मिलता है। दिनभर में 10 से 12 घंटे स्क्रीन के सामने बिताने से...

किन योगासनों के अभ्यास से सर्दी- जुकाम में मिलेगी राहत, जानें यहां !

सर्दियों का आगाज हो चुका है, पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. मौसम के बदलते ही और ठंड की शुरुआत होते ही सबसे ज्यादा असर हमारे जीवनचर्या पर पड़ता है, जिससे हमारे शरीर पर उसका सीधा असर पड़ता है. ठंडे मौसम की शुरुआत होते ही सर्दी- जुखाम होना लाजमी है. अब ऐसे में सवाल...

अब मोम की तरह पिघलेगा नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल !

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी का असर कहीं ना कहीं हमारी हेल्थी लाइफस्टाइल पर देखने को मिलता है। खाने की शायद ही कोई ऐसी चीज बची होगी जो हमें पूरी तरह से शुद्ध मिल रही हो। खाने में तेल, मैदा, शुगर और बाहर की चीजें इतनी ज्यादा शामिल हो गई हैं, कि खाना फायदा कम अब नुकसान...

दिमाग के लिए बेस्ट टॉनिक !

सोचिए ज़रा, जिस तरह हमारे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है जो हमें भोजन से मिलती है, उसी तरह हमारे दिमाग को भी काम करने के लिए ऊर्जा की ज़रूरत होती है, लेकिन क्या आप वो अपने दिमाग को दे पाते हैं? दरअसल, हम सभी अपने शारीरिक स्वास्थ्य का जितना ख्याल रखते...

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से मिलेगी सफलता की चाबी, जानें लाभ और महत्व !

प्राचीन भारतीय संस्कृति में ब्रह्म मुहूर्त का समय बहुत मह्तवपूर्ण माना जाता है.ब्रह्म मुहूर्त का समय सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का होता है, जो लगभग 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है.इस समय वातावरण में शांति और ताजगी होती है.ब्रह्म मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ और...

इस इलाज से होगा HIV AIDS का खात्मा!

विश्वभर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व AIDS दिवस मनाया जाता है। हर साल एक थीम के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस बार की थीम है- टेक द राइट पाथ: माय हेल्थ, माय राइट यानि सही मार्ग अपनाएं: मेरी सेहत मेरा अधिकार। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार जब किसी को AIDS...

दिल्ली में दस्तक, मौत को सीधी छूती बीमारी !

देश में कोविड-19 के बाद अब जापानी इंसेफेलाइटिस का कहर शुरू हो गया है। इंसेफेलाइटिस, एक जापानी बीमारी है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकती है। डेंगू बुखार की तरह यह बिमारी भी मुख्य रूप से मच्छर के काटने से फैलती है. बर्ड फ्लू की तरह ही यह बीमारी भी इंसानों में जानवरों से...

शरीर में स्फूर्ति और ऊर्जा का एक ही स्त्रोत ‘योग’

योग एक ऐसी परंपरा है, जो आज देश ही नहीं विदेशों तक फैल गई है।योग शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन को बनाए रखने का एक अद्भुत तरीका है।योग का अर्थ है,जोड़ना। हमारे शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ना।प्रतिदिन योग का अभ्यास करने से व्यक्ति ना केवल शरीर से मजबूत रहता है,...

खीरे का पानी है आपके शरीर के लिए कितना लाभदायक आइए जानते हैं इसके फायदे

ज्यादातर लोग मोटापे या फिर वजन बढ़ते की समस्या से परेशान हैं बिजी लाइफस्टाइल और खाने पीने की खराब आदतों की वजह से. लोग बेली फैट बर्न करने का दावा करने वाले कई महंगी दवाओं या उपकरणों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए। उनमें से ज्यादातर दावे हालाकि...

लंदन में सीएम ममता के भाषण में हंगामा क्यों?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। क्या राज्य सरकार पर...

क्या बंगाल में फिर होगा राम के नाम पर रण?

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में इस बार माहौल कैसा रहेगा? क्या राम भक्तों पर फिर हमले होंगे, या ममता सरकार नरमी दिखाएगी? बीजेपी ने 2000 जुलूस निकालने का ऐलान किया है। जानिए पूरी खबर इस वीडियो...

जब पत्नियां बनीं कातिल, प्रेमी बने जल्लाद

भारत में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन जब इस रिश्ते में प्यार की जगह धोखा, लालच और साजिश आ जाए, तो अंजाम बहुत भयानक हो सकता है। मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके...

29-30 मार्च 2025: ग्रहों का दुर्लभ संयोग! सावधानी और उपाय जानिए यहाँ

कई ज्योतिषाचार्यों के द्वारा सोशल मीडिया पर 29 और 30 मार्च के लिए एक चेतावनी देई जा रही है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए. 29 और 30 मार्च- ये दो दिन आपके जीवन में एक बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि...