महाकुम्भ 2025 का आयोजन इस बार पहले से भी ज्यादा भव्यता और उत्साह के साथ चल रहा है। अभी तक 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आयोजन के दौरान कुल 6 स्नान निर्धारित हैं, जिनमें से 3 मुख्य अमृत स्नान शामिल हैं। इनमें से एक अमृत स्नान हो चुका है, और लाखों श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लेकर पुण्य लाभ कमाया है।

राहुल और प्रियंका भी करेंगे कुम्भ स्नान

इस महाकुम्भ में हर वर्ग के लोग अपनी आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द ही कुंभ में स्नान करने पहुंचेंगे। उनके आने की खबर के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

तीनों सेनाओं ने बनाया मजबूत पहरा

महाकुम्भ का यह विशाल आयोजन जितना आस्था का केंद्र है, उतना ही सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील। लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए जल, थल और नभ तीनों स्तरों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

आज थल सेना अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रयागराज पहुंचकर कुंभ की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की।

महाकुम्भ 2025: आस्था और आधुनिकता का मेल

महाकुम्भ 2025 केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपराओं और संस्कृति का उत्सव है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह आयोजन वाकई आस्था, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बन गया है।