BJP की हुई कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र का CM देवेंद्र फडणवीस को चुन लिया गया है. BJP विधायक दल की बैठक में नेता सुधीर मुनगंतीवार और चंद्रकांत पाटिल ने CM के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव सबके सामने रखा. दोनों नेताओं के इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने CM के लिए देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना.
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में CM के चेहरे के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों महाराष्ट्र भेजा था, इन पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई.
पहले से तय तिथि और दिनांक 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस CM के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे. हालांकि देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार महज 80 घंटे के लिए CM बने थे. देवेंद्र फडणवीस के इस शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, केंद्रीय मंत्रियों सहित NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
विधान भवन में बैठक के दौरान क्या हुआ?
केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक का आयोजन जिसमें BJP नेता सुधीर मुनगंतीवार ने हिस्सा लिया. जहां पर BJP के वरिष्ठ नेताओं ने महाराष्ट्र के CM के चेहरे के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई.
महाराष्ट्र के पूर्व CM और BJP नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि, महाराष्ट्र के लिए देवेंद्र फडणवीस से अच्छा चेहरा कोई नहीं हो सकता है.


Jaberdast