OpenAI के ChatGPT में टाइम के साथ कोई ना कोई पर नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं, जिसके कारण इंटरनेट की दुनिया धूम मची हुई है।हाल ही में ChatGPT ने Ghibli फीचर को लॉच किया है, जिसकी वजह से इंटरनेट पर ‘Ghibli ट्रेंड’ तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल Ghibli एक ऐसा फीचर है, जिसके द्वारा आप अपनी पसंदीदा फोटो को फेमस मीम को Ghibli जैसी इमेज में बदल सकते है। वहीं इस फीचर के आते ही इंटरनेट पर इमेज क्रिएट करने की होड़ सी मच गई है। Ghibli पर सबसे पहले openAI के सीईओ ने अपनी इमेज को अपलोड करके तहलका मचा दिया। जिसके बाद तो Ghibli के जरिए इमेज क्रिऐट करने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
खासकर बॉलीवुड की सबसे फेमस फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ)” के प्रसिद्ध ट्रेन सीन को घिबली के द्वारा रिक्रिएट किया गया है, जिसमें शाहरुख खान और काजोल के पात्रों को इस अनूठी एनीमेशन से दर्शाया गया है। ये फीचर दर्शकों और प्रशंसकों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहा है, और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन फीचर से अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज़ की फोटे को घिबली-शैली में देख पा रहे हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित दृश्यों को भी इस जादुई एनीमेशन रूप में अनुभव कर रहे हैं।
भारतीय दर्शकों के बीच स्टूडियो घिबली की फिल्मों को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह है नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन फिल्मों की उपलब्धता। अब Spirited Away, My Neighbor Totoro, Howl’s Moving Castle जैसी घिबली की मशहूर फिल्में आसानी से देखी जा सकती हैं।


👍