सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
परिजनों के मुताबिक, लड़की 26 मार्च की दोपहर करीब 4 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि उसे कुछ सामान लाना है, लेकिन वह अब तक वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब परिवार ने घर का सामान चेक किया, तो पता चला कि वह अपने साथ काफी कीमती सामान भी ले गई है।
सोने-चांदी के गहने और नकदी भी ले गई
परिवार का कहना है कि लड़की अपने साथ सोने की झुमकी, झाले, कंगन (10), अंगूठी (10), ब्रेसलेट, चार जंजीर, छह बाली, सुई-धागा (2), और एक छोटा हार लेकर गई है। इसके अलावा, चांदी की पायल, बिछिया और 50,000 रुपये नकद भी गायब हैं।
परिजनों को युवक पर शक
परिवार ने आरोप लगाया है कि विवेकनगर मकसूदन इंटर कॉलेज के पास रहने वाला वैभव विश्वकर्मा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उनका यह भी कहना है कि आरोपी युवक पैसों के लालच में उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी भी कर सकता है।
परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और युवक का मोबाइल नंबर और लड़की की जानकारी पुलिस को सौंप दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।

