प्रयागराज पुलिस ने कर्नलगंज में बमबाजी करने वाले 3 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से 12 बम भी बरामद किए हैं.

तीनों आरोपियों ने बुधवार को कर्नलगंज इलाके में अशोक साहू जनरल स्टोर पर एक के बाद एक 3 बम फोड़े थे. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त अनदान कटरा में छात्रा से मिलने आए थे जिसका लोगों ने विरोध किया. इसके बाद अनदान के साथ मिलकर बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया.

पहले पी शराब फिर बनाया बमबाजी का प्लान

तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि 19 मार्च को रात को अनदान के साथ शराब की पार्टी की इसके बाद कटरा इलाके में बमबाजी करने गए.

बमबाजी का मकसद था कटरा इलाके में युवकों में दहशत बैठाना और उन्हें डराना. आरोपी बाइक से उतरते ही पहले वहां पर बम फोड़े उसके बाद वहां से रफूचक्कर हो गए.

CCTV में बमबाजी का वीडियो के देखने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए थे. अनदान के साथ उसके दो दोस्त अब्दुल्ला और मंजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दुकान पर बमबाजी कर फैलाई दशहत

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि केवल दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की थी. बमबाजी की वारदात को कर्नलगंज इलाके में बुधवार की रात को अंजाम दिया गया था.