दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सौरभ के पत्नी मुस्कान ने अपने आशिक के साथ मिलकर उसके साथ जो किया वो इस वक्त पूरी दुनिया देख और सुन रही है.
इस खौफनाक मर्डर केस में सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने नया खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि, सौरभ लंदन से ₹1 करोड़ लेकर लौटा था, जो अपने रिश्तोदारों और परिचितों को बांट रहा था. बबलू राजपूत ने दावा किया कि, सौरभ की पत्नी मुस्कान काफी बड़ी रकम को खुद ही रख लिया था.
बबलू ने बताई हकीकत
सौरभ के भाई बबलू ने बताया कि हम दोनों भाईयों में बनती नहीं थी जिसकी वजह से हम दोनों भाई साथ में कभी रहे ही नहीं. मुस्कान और उसके प्रेमी ने सौरभ को 15 टुकड़ों में काटने के बाद उसके सिर को घर पर ले गए थे जहां उन्होंने तंत्र क्रिया को अंजाम दिया था.
पहले मर्डर फिर पहाड़ों की सैर
सौरभ मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा किया कि, 4 मार्च को सौरभ की करने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल दोनों पहाड़ की सैर करने निकल गए थे. वहां से लौटने के बाद मुस्कान ने अपनी कविता रस्तोगी को सौरभ के मर्डर के बारे में बताया. कविता ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी बेटी को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई. कविता स्तोगी ने बताया कि, सौरभ ने मुस्कान से शादी करने के लिए अपना परिवार छोड़ दिया था. वो मेरे बेटे जैसा था.
CMO अशोक कटारिया ने बताया कि, “सौरभ की बॉडी को काटने के लिए मार्बल काटने वाले कटर का इस्तेमाल किया गया था. शरीर इतना खराब हो चुका था कि पोस्टमार्टम तक हो सका.”
मुस्कान पर था फिल्म स्टार बनने का जुनून
सौरभ मर्डर में पुलिस अवैध संबंध, नशा, पैसा, तांत्रिक क्रिया सहित अन्य एंगल में जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मुस्कान को फिल्म स्टार बनने का जुनून था. मिली जानकारी के मुताबिक मुस्कान ने ₹1,100 में ड्रम को खरीदा था जिसमें सौरभ की डेड बॉडी को रखा गया था.

