दुजाना रोड स्थित श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट से काले धुएं का गुबार आसमान में उठा। अग्निशमन विभाग को सतर्क कर दिया गया और आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल तुरंत पहुंच गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, केमिकल प्लांट में विस्फोट के बाद आग लग गई.
पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा, ”हमें बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना रोड पर श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट में आग लगने की सूचना मिली. हमने तुरंत कार्रवाई की और अग्निशमन सेवा इकाई को घटनास्थल पर भेजा । लगभग दो दर्जन दमकल गाड़ियों को लगाया गया है।

